अयोध्याउत्तर प्रदेश

जन शिक्षण संस्थान में धूम धाम से मनाया गया डॉ०राधाकृष्णन का जन्म दिवस दिवस

शिक्षा से ही मानव जीवन उज्जवल हो सकता – प्रेम प्रकाश दूबे

अरशद हुसैन/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या धाम l कौशल विकास उद्यमशीलता मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, फैजाबाद-अयोध्या द्वारा कार्यालय परिसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम संस्थान की निदेशक श्रीमती नलिनी द्विवेदी के द्वारा सर्वपल्ली डॉ० राधाकृष्णन जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यापर्ण करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ० एस.एस. पाण्डेय, श्रीमती परमजीत कौर सचिव नारी शक्ति , शकुन्तला मौर्या, मातृशक्ति से श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव जी के द्वारा माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात शिक्षक दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान की कार्यक्रमाधिकारी श्रीमती बबिता श्रीवास्तव ने कहा कि परोक्ष एवं अपरोक्ष शिक्षा ही जीवन का आधार है, हमारा जन शिक्षण संस्थान आप सभी प्रशिक्षिक/प्रशिक्षिकाओं के अथक प्रयास से फल-फूल रहा है। यहां आने वाले प्रशिक्षिणार्थियों के जीवन में कौशल विकास के द्वारा उन्हें स्वरोजगार की ओर अग्रसर किया जा रहा है। शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक है। जिनका ऋण हम कभी नहीं चुका सकतें। मुख्य अतिथि सचिव नारी शक्ति परमजीत कौर के द्वारा आये हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यालय प्रबन्धक प्रेम प्रकाश दूबे ने कहा कि शिक्षा से ही मानव जीवन उज्जवल हो सकता है। जीवन का अन्धकार दूर हो सकता है। बिना ज्ञान के मानव जीवन पशु के सामान है। ज्ञान देने का कार्य गुरू के द्वारा ही किया जाता है। शिक्षक ही समाज को नयी दिशा दें सकता है। इस अवसर पर डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनवृत्त पर चर्चा की गयी। जिनके द्वारा समाज को नयी दिशा दी गयी थी और आज भी हम उनके आदर्शों पर चलते है। मातृशक्ति श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव संस्थान के श्री ओम प्रकाश शुक्ला, विजय प्रकाश मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, सतीश द्विवेदी, एवं शबाना खातून, समाज सेविका परमिन्दर कौर ने शिक्षक दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश कुमार, सकीना बानो, बिन्दू तिवारी, पिकी मौर्या, आरती गुप्ता, रज्जन देवी, खुशबू देवी का योगदान रहा। विजय प्रकाश मिश्र ने आये हुये अतिथियों प्रशिक्षिकों एवं प्रशिक्षिणार्थियों का धन्यबाद दिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button