उत्तर प्रदेश

एफिडेविट नेटवर्क एवं ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम फेडरेशन के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन

खुले संवाद को दबाया जा रहा है : सरदार गुरविंदर सिंह

गोरखपुर। महानगर के इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सभागार में दिनांक 23 अगस्त 2025 दिन शनिवार को, एफीडेविट नेटवर्क एवं ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार एवं समान समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय मीडिया: वर्तमान परिवेश, विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डॉ० मंगलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज़ फेडरेशन के अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डॉ० मंगलेश श्रीवास्तव का कार्यक्रम के संयोजक शुएब अहमद ने स्वागत किया। महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता जगत को समय-समय पर बहुत सी चुनौतियों से जूझना पड़ता है। पत्रकारिता कई आयामों से गुजरते हुए आज जिस स्थान पर है वहां उसने देश की दिशा और नीति के निर्धारण में सहायक भूमिका निभाई है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह ने कहा कि विगत पांच दशकों से पत्रकारिता जगत से मेरा नाता रहा है। इन वर्षों में मैंने पत्रकारिता जगत में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं। वर्तमान समय में मीडिय सार्वजनिक बातचीत का एक सशक्त माध्यम है। परंतु आज खुले संवाद को दबाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक मीडिया के प्रति आम जनमानस का विश्वास का कम होना है।

एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से आए हुए फेडरेशन के सम्मानित पत्रकार बंधुओ का स्वागत करते हुए कार्यक्रम संयोजक शोएब अहमद ने कहा कि…. मीडिया को ‘चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है। विशेषकर जब भारत ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है, तो स्वाभाविक रूप से भारतीय मीडिया की जिम्मेदारी और चुनौती बढ़ जाती है।

शोएब अहमद ने कहा कि । have no hesitation, मुझे यह कहने में कोई दिक्कत नहीं है कि आज की मीडिया के सम्मानित प्रतिष्ठान समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। पत्रकारिता जगत से लोगों की जो अपेक्षाएं हैं, जनता की उन अपेक्षाओं पर मिडिया खरी नहीं उतर रही हैं।

देश के विभिन्न प्रान्तों से आए हुए आल इण्डिया स्माल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर फेडरेशन के सदस्यों को सम्मानित किया गया। अनिल त्रिपाठी, परवेज आलम, गौरव त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, अनिल कुमार सिंह पंकज शर्मा, अर्जुन द्विवेदी, विजय राज साहू, जितेंद्र वाजपेई, योगेश दीक्षित, मनोज मिश्रा, अर्चना गुप्ता प्रियंका गुप्ता, सौरभ वाष्र्णेय, तृष्णा वाष्र्णेय, आशीष , सिराज अहमद, रमेश कुमार, इम्तियाज अहमद, बालाजी प्रजापति, के०पी० मिश्रा को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त गोरखपुर के कामिल खान, अखिलेश चन्द, अरजुमंद बानो. अजीत यादव, मनोज सिंह, विनय शर्मा, अफजाल खान एवं अरशद जमाल को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पवन सहयोगी, वंदना सहयोगी, नीरज कुमार गुप्ता, सुधीर पंडा, बी. एम शर्मा, जितेन्द्र बाजपेयी, योगेश दीक्षित, आसिफ़ जाफरी, परवेज़ आलम, मनोज मिश्रा, अर्चना गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, परवीन जहाँ, अक्षय प्रताप सिंह, विजय कुमार साहू, शरीफ अहमद, योगेश दीक्षित, जितेन्द्र वाजपेई, हरीश तिवारी आदि फेडरेशन के सदों के अतिरिक्त सोहेल अहमद, अशफाक अहमद, तनवीर अहमद, शाहिद जमाल, के एन सिंह, अजीत कुमार सिंह, अतीक खान, दीक्षा श्रीवास्तव, रिम्शा खान, शीरीन परवेज़, विजय दीप श्रीवास्तव, शाहनवाज आलम, निखिलेश प्रताप सिंह, पंकज विश्वकर्मा, शिशिर बोस, पूजा, अधिराज सहित विभिन्न समाचार पत्रों से आए सम्मानित पत्रकार बंधु, काफ़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button