उत्तर प्रदेशगोण्डा

पुलिस द्वारा 01 नफर पुरष्कार घोषित (15000 रुपये) वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना तरबगंज जनपद गोण्डा दिनांक 22.08.2025
_______
शिवकुमार पाण्डेय गुरूजी / बीन्यूज हिंदी दैनिक
तहसील तरबगंज.

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद गोण्डा के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक दिये थे। उक्त आदेश के क्रम मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिमी गोण्डा श्री राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी महोदय तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन मे आज दिनांक 22.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक श्री कमलाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 446/2024 धारा 3(5)/105/110 बी0एन0एस0 व 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा से सम्बन्धित पुरष्कार घोषित (15000 रुपये) वांछित अभियुक्त फारुख को विकास शिक्षा मंदिर स्थित बेलसर के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
1. फारूख पुत्र मोहम्मद बक्श उम्र करीब 60 वर्ष निवासी बेलसर डीहा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम
1. उ0नि0 उपेन्द्र यादव
2. का0 अजय कुमार

प्रभारी निरीक्षक
थाना तरबगंज, गोण्डा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button