पंजाब में फिर बढ़ी उमस भरी गर्मी
40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, आज इन इलाकों में हल्की बारिश संभव

पंजाब : पंजाब का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पिछले कुछ दिनों की बारिश से मिली राहत के बाद अब उमस भरी गर्मी ने लोगों को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। राज्य में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज (शुक्रवार, 27 जुलाई) पंजाब के कुछ खास इलाकों को छोड़कर बारिश की संभावना कम है और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है।
हल्की बारिश या बूंदा-बांदी
आज पंजाब के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। हालांकि, होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर जैसे कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी हो सकती है। इसी तरह, आने वाले दिनों में भी कई जगहों पर हल्की फुल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन तेज या भारी बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
गर्मी और उमस बढ़ने से लोग बेचैन महसूस कर रहे हैं, ऐसे में मौसम के इस बदलाव के लिए तैयार रहना जरूरी है।





