उत्तर प्रदेशलखनऊ

ईश्वरी खेड़ा, पीजीआई वृंदावन सेक्टर-11 में चौथे मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

पीजीआई। लखनऊ, पीजीआई के ईश्वरी खेड़ा स्थित वृंदावन सेक्टर-11 में चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आरंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ आयोजन में प्रमुख रूप से अखिलेश रावत भाकियू भानु गुट के जिला महासचिव रामसागर रावत पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोहनलालगंज पार्षद रूपेंद्र कुमार, संजय कुमार, पार्षद प्रतिनिधि मुस्कान भारती, सुनील रावत, शुभम गुप्ता, शनि रावत, कमलेश रावत, सर्वण रावत सहित अनेक गणमान्य जन शामिल हुए।भंडारे की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु और सुव्यवस्थित रही। श्रद्धालुओं के बैठने, जलपान एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजक अखिलेश रावत ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलता है, बल्कि समाज में समरसता और सेवा की भावना भी प्रबल होती है।स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आयोजक के प्रति आभार व्यक्त किया।

======================================

दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता को ससुरालियों ने किया प्रताड़ित, जान से मारने की दी धमकी…….

मोहनलालगंज।लखनऊ, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता श्रीमती शिवकुमारी रावत, पुत्री श्री राम प्रसाद, निवासी दौलतखेड़ा, कनकहा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ की शादी बीते 14 मई 2021 को राज कुमार पुत्र श्री शंकर, निवासी ग्राम गुरुबक्स खेड़ा, मजरा जींगो, थाना बछरावां, जिला रायबरेली के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। राज कुमार आर्यावर्त बैंक, शाखा पोखरा हैदरगढ़, बाराबंकी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।शिवकुमारी ने बताया कि वह चार बहनों में से एक हैं और उनका कोई भाई नहीं है। शादी के बाद वह अपने पति के साथ रहते हुए नौकरी और घरेलू जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं। लेकिन कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर ताने मारना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति राज कुमार के साथ-साथ अन्य ससुरालीजन उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे गाली-गलौज किया जाता है और जान से मारने की धमकियाँ भी दी जाती हैं।पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की अपील की है। इस संबंध में मोहनलालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

======================================

बकरीद को लेकर दक्षिणी जोन में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न…….

धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों संग पुलिस अधिकारियों ने की सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील……..

पीजीआई। लखनऊ, आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दक्षिणी जोन में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के उतरतिया स्थित गणपति रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने की।बैठक में क्षेत्रीय धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए अहम निर्देश बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी समुदायों से आग्रह किया कि कुर्बानी, साफ-सफाई और सार्वजनिक स्थलों की मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और ऐसे मामलों में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
इस अवसर पर क्षेत्र के थाना प्रभारियों, अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं नागरिक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

सद्भाव का दिया गया संदेश…….

धर्मगुरुओं ने कहा कि बकरीद सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारा और मानवता का प्रतीक है। ऐसे पर्वों पर समाज को एकजुट होकर सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। सभी उपस्थित जनों ने एकमत से इस बात पर सहमति जताई कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रशासन रहेगा मुस्तैद…….

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा और प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग किया जाएगा।

======================================

निगोहां पंचायत में जनता बेहाल: सर्व सेवा केंद्र पर ताले, गंदगी से त्रस्त ग्रामीण अधिकारी बेपरवाह………

निगोहा। लखनऊ। विकास खण्ड मोहनलालगंज के निगोहां ग्राम पंचायत क्षेत्र की बदहाली की तस्वीरें लगातार उजागर हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। पंचायत क्षेत्र में बने सर्व सेवा केंद्र पर लंबे समय से ताला लटका हुआ है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक ताला नहीं खोला गया है और न ही वहां कोई कर्मचारी बैठता नजर आता है।यह सर्व सेवा केंद्र आम जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए हलका लेखपाल, सचिव, ग्राम पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति के लिए बनाया गया था, लेकिन आज वह महज एक बंद भवन बनकर रह गया है। जब इस बारे में विकास खंड अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं एडीओ पंचायत से दिखवाता हूं, और जल्द ही संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देकर बैठने को कहा जाएगा।”

गंदगी और बदहाली की चपेट में निगोहां……..

ग्रामीण अंकुर त्रिवेदी ने बताया कि गांव में नालियों की सफाई अनियमित रूप से होती है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं राजन सिंह का कहना है कि गांव में वर्षों पहले बनी पानी की टंकी सिर्फ नाम की रह गई है, आज तक उससे गांव के किसी भी व्यक्ति को पानी नहीं मिला है।ग्राम विकास अधिकारी की अनुपस्थिति का असर साफ तौर पर ग्रामीणों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, लेकिन पंचायत कार्यालय में सुनवाई नहीं होती।

सामुदायिक केंद्र बना पशुओं का बसेरा………

निगोहां कस्बे में बने सामुदायिक केंद्र की स्थिति भी अत्यंत दयनीय है। वहां सफाई का कोई प्रबंध नहीं है और गंदगी के चलते अब यह स्थान जानवरों का बसेरा बन गया है। जब ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अभय कांत दीक्षित से इस संबंध में बात की तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “सफाई नहीं करवाएंगे, जहाँ शिकायत करनी हो जाकर कर दो।”

प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रही समस्याएं…….

सामाजिक कार्यकर्ता देवेश बाजपेयी ने बताया कि मोहल्ले की नाली पिछले एक सप्ताह से सड़क पर बह रही है। इस मुद्दे को सचिव, सहायक विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी तक कई बार पहुंचाया गया है, लेकिन अब तक किसी ने कार्रवाई नहीं की।ग्रामीणों की यह स्थिति स्पष्ट करती है कि निगोहां क्षेत्र में न तो प्रशासनिक गतिविधियां सक्रिय हैं और न ही जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। यदि जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी, तो ग्रामीणों में आक्रोश और गहरा सकता है।

======================================

मोहनलालगंज में दबंगों का कहर: मां-बेटियों पर हमला, दी जान से मारने की धमकी………

गांव के ही सात लोगों पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी………

मोहनलालगंज। लखनऊ, मोहनलालगंज कोतवावाली क्षेत्र के गौरा मजरा कोकलत खेड़ा गांव में मंगलवार को दोपहर एक महिला और उसकी दो बेटियों पर गांव के ही दबंगों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों युवतियों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता गुड़िया पत्नी राजाराम निवासी कोकलत खेड़ा ने बताया कि उनकी पुत्रियां शिवानी और प्रिया घर पर थीं, तभी गांव के भैदुआ मजरा गौरा निवासी राहुल, रोहित पुत्रगण रमेश, रेखा पुत्री रमेश सुदामा व सावित्री पत्नी स्व.गुड्डू शैलेन्द्र पुत्र स्व. गुड्डू और राहुल की पत्नी उनके घर पहुंचे और बिना किसी कारणवश गाली-गलौज करने लगे।जब गुड़िया ने विरोध किया तो विपक्षियों ने लाठी-डंडों से उसकी दोनों बेटियों को पीटना शुरू कर दिया। हमले में युवतियों को गंभीर चोटें आई हैं। किसी तरह जान बचाकर भागी गुड़िया ने बताया कि हमलावरों ने धमकी दी कि अगर दोबारा अकेले मिलीं तो जान से मारकर ट्रेन की पटरी पर फेंक देंगे, कोई पता भी नहीं लगा पाएगा।
घटना को गांव के कई लोगों ने अपनी आंखों से देखा और सुना। इस दौरान छोटे लाल पुत्र भगवान दीन पर भी विपक्षियों ने फावड़े से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button