उत्तर प्रदेशलखनऊ

चकमार्ग पर से अवैध कब्जा हटाया गया, राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई……

मोहनलालगंज। लखनऊ, मोहनलालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गौरा में स्थित गाटा संख्या 1389 रकबा 0.008 हेक्टेयर चकमार्ग को शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यह कार्रवाई नायाब तहसीलदार शैलजा मिश्रा की अध्यक्षता में की गई।राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक प्रहलाद नारायण तिवारी, सुशील गुप्ता एवं लेखपाल सतेंद्र कुमार शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत पैमाइश की, जिसके उपरांत नगर पंचायत मोहनलालगंज द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की उपस्थिति से किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं उत्पन्न हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक मार्गों, चकमार्गों एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button