जयकारों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन

प्रयागराज ०६ सितंबर
बीके यादव/बालजी दैनिक
शनिवार को 101 आर.ए.एफ. शान्तिपुरम, प्रयागराज में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ गणेश विसर्जन श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर हरिओम सागर, कमाण्डेंट (ए.ओडी.) 101 आर.ए.एफ. द्वारा हवन, पूजन, एवं प्रसाद वितरण किया गया साथ ही स्थापित भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।
इस अवसर पर श्री. पुनर्वसु तिवारी, (द्वि०कमा०अधि०) डॉ० अशोक कुमार, CMO (OG). श्री. नीरज कुमार, (उप०कमा०) अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान, महिला कार्मिक व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
श्री हरिओम सागर, कमाण्डेंट, (ए.ओडी.) 101 आर.ए.एफ. ने उक्त अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारीगण, जवानों एवं उनके परिवारजनों को अन्नत चर्तुदशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि, एवं खुशियों की सौगात आए गणेश जी आपके घर हर वर्ष आए।





