उत्तर प्रदेश

आंवला में महिला ने पति के भाई-भाभी पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप, थाना दिवस में की शिकायत।

आंवला । कस्बे में पैतृक मकान को लेकर एक परिवार में विवाद सामने आया है। भुर्जी टोला की रहने वाली वर्षा मिश्रा ने शनिवार को दोपहर एक बजे थाना दिवस में शिकायत दर्ज कराई।

वर्षा ने अपने देवर, देवरानी और भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पैतृक मकान में रहने को लेकर पति हरीश मिश्रा का परिवार के सदस्यों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष उन्हें गालियां देते हैं और मारपीट करते हैं।

पीड़िता ने बताया कि 16 अगस्त की रात को परिवार के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की। घर के बर्तन तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पति हरीश मिश्रा के साथ भी मारपीट की गई।

वर्षा ने बताया कि घटना की सूचना 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने धमकाकर पुलिस को वापस भेज दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी अवैध हथियार दिखाकर धमकाते हैं और घर का सामान बाहर फेंक देते हैं। पीड़िता ने जान-माल के खतरे की आशंका जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button