हैदरगंज में दबंगों ने निर्माणाधीन पम्प हाउस की दीवार तथा लगी शटरिंग को किया क्षतिग्रस्त, एक लाख नुकसान का अनुमान


संदीप विक्रम सिंह/ बालजी हिन्दी दैनिक l
हैदरगंज, अयोध्या। कोतवाली हैदरगंज क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत मांझा सोनौरा में दबंगों द्वारा निर्माणाधीन पम्प हाउस की दीवार तथा लगी शटरिंग गिरा दिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हैदरगंज थाना क्षेत्र मैहर कबीरपुर गांव निवासी पीड़ित सुधाकर विक्रम सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह साध्वी कन्स्ट्रक्शन कम्पनी का प्रोपराइटर है। उसे एससीएल इंफ्राटेक लिमिटेड द्वारा 15 अप्रैल 2026 के वर्क आर्डर के जरिये पम्प हाउस और पाइप बिछाने का कार्य मिला है। 23 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे उसका सुपरवाइजर सुरेन्द्र साइट पर पहुंचा। तो देखा कि पम्प हाउस की एक दीवार आधी ऊंचाई तक गिरा दी गई है और उसमें लगी सटरिंग तहस-नहस कर दी गई है। इससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना पर पीड़ित ने 112 डायल किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त दीवार व सटरिंग देखी। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह कृत्य इसी थाना क्षेत्र के रखौना गांव निवासी विवेक कुमार तिवारी उर्फ आशू तिवारी पुत्र शिव प्रकाश तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया है। कार्यवाहक प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



