दरगाह हाफ़िज़िया असलमियां में इस वर्ष भी एक अगस्त को उर्स चरागाँ पर नहीं लगेगा मेला और न ही बाहर से आने वालों को मिलेगी अनुमति, केवल औपचारिकताएं पूर्ण होंगी :- फुरकान मियां सज्जादा नशीन

रिपोर्ट रियासत अली सिद्दीकी
खैराबाद सीतापुर
स्थानीय दरगाह हाफ़िज़िया असलमियां सुप्रसिद्ध दरगाह असलम मियां में एक अगस्त दिन शुक्रवार को होने वाले उर्स चरागाँ के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को स्थगित कर दिया गया है। दरगाह के सज्जादा नशीन हाजी सैय्यद फुरकान वहीद हाशमी उर्फ फुरकान मियां और दरगाह मतवल्ली सैय्यद नवेद असलम हाशमी ने बताया कि हमारे बुज़ुर्ग हज़रत हाफ़िज़ सैय्यद असलम मियां के द्वारा स्थापित चरागाँ को केवल दरगाह के अंदर घर परिवार वालों तथा सीमित संख्या में स्थानीय लोगों के मध्य केवल औपचारिता पूर्ण की जाएगी याद रहे कि पूर्व में बड़े पैमाने पर जो उर्स को मनाया जाता था और मेला भी लगता था उसे बारिश के मौसम को देखते हुए तथा व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण स्थगित किया जाता है केवल औपचारिता निभाई जाएगी।इस लिए बाहर से आने वाले तमाम अक़ीदत मंद श्रद्धालुओं से निवेदन और अपील करता हूं कि आप लोग अपने घर पर रहकर अपने लोगों के मध्य फतेहा आदि करें दरगाह आने का कष्ट न करें क्योंकि बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को फाटक के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी केवल घर परिवार और सीमित संख्या में स्थानीय लोग ही मौजूद रहेंगे।
सज्जादा नशीन ने आगे कहा कि जब मौसम अनुकूल होगा बारिश का खतरा न रहेगा तब पुनः योजना बना कर उर्स मनाया जाएगा । एक बार पुनः सभी से निवेदन कि कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे आदि में न आए कि यहां पर कार्यक्रम होगा अगर कोई कहता है तो उसकी बात को पूर्ण तया ग़लत समझते हुए ख़ारिज कर दें अपने घर में रहें सुरक्षित रहें बारिश में घर से निकलना मुनासिब नहीं।





