अयोध्याउत्तर प्रदेश

धम्म दीक्षा दिवस पर भारतीय बौद्ध महासभा ने बाबा साहब को किया नमन

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l धम्म दीक्षा दिवस के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा इकाई अयोध्या ने परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।और उपस्थित लोगों को धम्म दीक्षा दिवस की बधाइयां भी दी। महासभा के संरक्षक और मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रसाद अंबेश ने बताया कि परम पूज्य बाबा साहब डॉ आंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में लगभग 5 लाख लोगों के साथ बौद्ध धर्म को अपनाया और अगले दिन उन्होंने लगभग 7:30 लाख लोगों को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी। इस तरह यह 14 और 15 अक्टूबर की तिथि इतिहास के पन्नों में एक प्रमुख दिन के रूप में जाना जाता है। महासभा ने प्रातः 8:00 बजे जनपद अयोध्या के कचहरी प्रांगण स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और उपस्थित लोगों को मिठाइयां भी बांटी।इसके पश्चात भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यालय डॉ अंबेडकर पार्क शंकरगढ़ में भी पहुंचकर वंदना त्रिशरण पंचशील ग्रहण करते हुए बाबा साहब को नमन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश चौधरी,दीपक प्रशांत, अजय कुमार, वासुदेव गौतम, अमरनाथ बौद्ध, राजेश निगम रमेश कुमार,राम सुंदर भारती,बृजलाल,संदीप कुमार और राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button