उत्तर प्रदेशप्रयागराज

जनपद के सभी शिक्षण संस्थान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत वचाव व नियंत्रण की जानकारी प्रदान की गयी।

बालजी दैनिक/ अनिल सिंह
प्रतापगढ। आज दिनांक 26.07.2025 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी व मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के सभी शिक्षण संस्थाओं में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों के संबंध में वेक्टर जनित रोगों से बचाव और नियंत्रण के बारे में 40-45 मिनिट की कक्षा का आयोजन किया गया तथा स्टाफ तथा विद्यार्थियों को संचारी रोगों से बचाव व नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई.राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व विकाश कुमार सिंह, सुमित सिंह,आनंद कुमार चौबे के संयोजन में,अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में, एपीएस इंटर कालेज भदोही एमपी मिश्रा के निर्देशन में,शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देशन में,तुलसी इंटर कालेज बाबूगंज जमेठी कुंडा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अनुपम ओझा के निर्देशन में,इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अंसार अहमद के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज पट्टी में प्रधानाचार्य कंचन मिश्रा के निर्देशन में,राजकीय उमावि रसूलपुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अशोक कुमार के निर्देशन में,अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पांडेय के निर्देशन में,छात्रधारी इंटर कालेज लखपेड़ा में प्रधानाचार्य डॉ डीपी सिंह के निर्देशन में, ए वी एन इंटर कालेज जेठवारा में प्रधानाचार्य स्कन्द तिवारी के निर्देशन में, टीपी इंटर कालेज कुंडा में प्रधानाचार्य एके शुक्ला के निर्देशन में, शीतला प्रसाद इंटर कालेज गड़वारा में वी पी द्विवेदी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button