उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज मण्डल में सघन चेकिंग अभियान

प्रयागराज ०२ जूलाई

बीके यादव/बालजी दैनिक

जून माह में ₹9.57 करोड़ का जुर्माना वसूला*

प्रयागराज मण्डल द्वारा जून माह में ट्रेनों एवं स्टेशनों पर विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला के निर्देशानुसार संचालित किया गया। इसका उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए यात्रियों को नियमबद्ध और वैध टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के दौरान कुल
1,33,663 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹9,57,06,665/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इसमें 61,064 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹5,56,86,989/- जुर्माने के रूप में वसूले गए। वहीं, 66,207 यात्रियों ने अनियमित टिकट पर यात्रा की, जिनसे ₹3,74,65,227/- की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त, 2,331 यात्रियों को बिना बुक किए गए लगेज के साथ पकड़ा गया और उनसे ₹3,39,312/- का जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान, रेलवे की टीम ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए 4,061 यात्रियों को ट्रेन में खाली सीटें उपलब्ध कराकर ₹22,15,137/- का राजस्व भी अर्जित किया, जिसमें कोई अतिरिक्त जुर्माना नहीं लिया गया। यह प्रयागराज मण्डल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक चलाया गया सबसे बड़ा और प्रभावी चेकिंग अभियान रहा, जिसमें नियम पालन के साथ-साथ यात्री सेवा पर भी जोर दिया गया।
भारतीय रेल अधिनियम 1989 के अंतर्गत बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करना दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना, कारावास या दोनों का प्रावधान है। प्रयागराज मण्डल, उत्तर मध्य रेलवे अपने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि वे उचित और वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button