ढाबा निरीक्षण में भ्रामक रिपोर्ट लगाने पर ए आर एम सीतापुर राकेश कुमार तथा क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई केसरवानी के खिलाफ जांच हुई शुरू

वीरेश शुक्ला / दैनिक बाल जी
सीतापुर – सीतापुर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार तथा क्षेत्रीय प्रबंधक एम एल केसरवानी के खिलाफ ढाबा निरीक्षण में हुई गंभीर त्रुटि को लेकर प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है । परिवहन मुख्यालय में 13. 8 . 25 को दोनों पक्ष को बुलाया गया है विदित हो की नेरी निवासी वीरेश शुक्ला ने अपने ढाबा निरीक्षण में परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार तथा क्षेत्रीय प्रबंधक केसरवानी पर आरोप लगाते हुए बस स्टॉपेज हेतु टेंडर की जांच में भ्रामक रिपोर्ट लगाने की शिकायत वीरेश शुक्ला द्वारा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की गई थी जिसकी जांच हेतु महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया है 13 तारीख को दोनों पक्ष अपना अपना स्पष्टीकरण मुख्यालय में जाकर के देंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी । वीरेश शुक्ला का सीतापुर शाहजहांपुर मार्ग पर बीके ढाबा संचालित है इस ढाबे पर रोडवेज बस स्टॉपेज हेतु वीरेश शुक्ला ने टेंडर खरीद करके प्रक्रिया शुरू की थी जिसकी जांच हेतु आर एम हरदोई ने ए आर आम सीतापुर को निर्देशित किया था प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि अनुबंधित बस स्टॉपेज होने से सरकार को राजस्व प्राप्त होता है परन्तु भ्रष्ट अधिकारी सरकार के राजस्व की चिंता न करते हुए केवल अपनी जेब भरने हेतु निजी डग्गामार ढाबों पर बसों को रोकने की मौन स्वीकृत दे देते हैं और ढाबा संचालकों से मोटी कमाई कर धनउगाही करके अपनी जेब भरते हैं अगर ढाबा अनुबंधित करा देगे तो सरकार को राजस्व प्राप्त होगा व इनको घाटा होगी इसलिए दोनों अधिकारी मिलकर परिवहन निगम द्वारा अनुबंधित ढाबा का संचालन नहीं होने दे रहे हैं





