“श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल लगातार दूसरी बार बना बालिका वर्ग ओवरऑल चैंपियन”

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन बालिका वर्ग प्रतियोगिता, 2025-2026 का आयोजन श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, सिधौली, जनपद सीतापुर के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालयबजे प्रधानाचार्य डॉ. के.के. शुक्ला ने किया। आज खेले गए बालिका वर्ग के मुकाबले में श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल ने बालिका वर्ग अंडर 14, 17 और 19 एकल युगल में ओवरऑल चैंपियन बना।
अंडर 14 बालिका एकल वर्ग में श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 08 की छात्रा शगुन ने नेशनल इंटर कॉलेज की शालिनी मौर्या को 21-05 से पराजित कर एकल वर्ग का खिताब जीता।
अंडर 14 बालिका युगल वर्ग में श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 08 की छात्रा शगुन और कक्षा 07 की छात्रा पूजा राठौर ने नेशनल इंटर कॉलेज, सिधौली की अभी अवस्थी और अनुष्का राज को 21-06 से पराजित कर युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
अंडर 17 बालिका एकल में श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा सुगंधी ने श्री गांधी विद्यालय इंटर इंटर कॉलेज की अलका को 21-12 से पराजित किया।
अंडर 17 बालिका युगल वर्ग में श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा सुगंधी और कक्षा 08 की छात्रा आदर्शनी ने जनता इंटर कॉलेज, कल्याणपुर की आरुषि और अंजली को 21-08 से पराजित कर युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
अंडर 19 बालिका एकल वर्ग में श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा चांदनी ने श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की रोशनी को 21-08 से पराजित किया।
अंडर 19 बालिका युगल वर्ग में श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा चांदनी और कक्षा 08 की छात्रा अंजली ने श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, सिधौली की रोशनी और प्रियांशी को 21-09 से पराजित कर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक/क्रीड़ा प्रभारी डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी ने बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने पर तथा मंडल स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का करने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषि कुमार मिश्र ने भी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन कर हर्ष व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी और दीप कुमार वर्मा, स्कोरर की भूमिका में पवन कुमार और अनूप कुमार सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पाण्डेय और श्री गांधी विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी भूषण मिश्रा ने किया।





