उत्तर प्रदेशबरेली

आंवला के थाना अलीगंज ग्राम अनुरुद्धपुर में सोते समय सियार ने हमला कर दिया दहशत में तीन लोग घायल जिला अस्पताल में भर्ती

बरेली। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अनुरुधपुर में सियार के हमले से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक,परिवार के तीन सदस्य सो रहे थे, तभी अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों के परिजन चंद्रसेन ने बताया कि सियार ने सोते वक्त हमला किया, जिससे परिवार के सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हें ब्लॉक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सियार को पकड़ने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button