झारखण्डराज्य

जमुई छात्रा उत्पीड़न मामला: झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बिहार सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है. इसमें मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पड़ोसी राज्य बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ घटी घटना को बेहद शर्मनाक बताया है. साथ ही भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कटघरे में खड़ा किया है.

स्वास्थ्य मंत्री वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि बिहार में हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. सीएम सम्राट चौधरी के राज में बिहार की स्थिति जंगलराज से भी बदतर हो गयी है. उन्होंने अपने वीडियो में बिहार के मुख्यमंत्री के साथ साथ भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जमुई की घटना तो अंग्रेजों की गुलामी के दिन याद दिला देता है.

इसके बाद मंत्री लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से आग्रह करते हैं कि राहुल गांधी आप आइए और बिहार को भाजपा से बचा लीजिए. बिहार में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उससे हम झारखंड के लोग भी शर्मिंदा हैं, हमारी बहनें और बेटियां सुरक्षित रहें, उनकी इज्जत और सम्मान की रक्षा हो—यह हम सबकी जिम्मेदारी है. बिहार में भाजपा को डर नहीं, हमें न्याय चाहिए, बिहार को नफरत नहीं, सम्मान चाहिए, मां बेटियों की रक्षा के साथ हिफाजत कीजिये…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button