झारखण्डराज्य

झारखंड चैंबर चुनाव का बिगुल बजा, पहले दिन 42 नामांकन प्रपत्र हुए जमा

रांचीः व्यापारियों का सबसे प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज सोमवार से शुरू हुआ.

पहले दिन नामांकन को लेकर चैंबर भवन में गहमागहमी बनी रही. पहले दिन कुल 42 नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए. नामांकन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक निर्धारित है. निर्धारित समय के बाद प्राप्त सभी नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी और इसके बाद प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी.

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा के समक्ष सबसे पहले तुलसी महतो के साथ उनकी टीम के 24 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया तत्पश्चात अन्य दूसरी टीम के लोगों नें पर्चा भरा. इस मौके पर तुलसी महतो ने खुशी जाहिर करते हुए अपना एजेंडा की चर्चा करते हुए जीत के प्रति उम्मीद जताया.

झारखंड चैंबर का चुनाव एक उत्सव के रुप में होता है- अंचल किंगर

झारखंड चैंबर का चुनाव उत्सवी माहौल में होगा. आगामी 13 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी, जिसको लेकर अभी से व्यापारियों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है. चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर कहते हैं कि यह चुनाव एक उत्सवी माहौल में होता है और व्यापारी इस उम्मीद के साथ नई टीम का चुनाव करते हैं कि आने वाला समय में व्यापारियों की समस्या और उसके निदान के लिए एक सशक्त टीम बनेगी.

उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रपत्र के साथ वैध डीन नंबर (Director Identification Number) देना अनिवार्य है. डीन नंबर के बिना नामांकन को वैध नहीं माना जाएगा. बता दें कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक है. नामांकन वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव में शामिल सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button