अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

जितेंद्र सिंह बब्लू को कमेरा समाज के युवाओं का मिला समर्थन, कमेरा समाज के साथ हुई बैठक

संदीप विक्रम सिंह/बालजी हिन्दी दैनिक

बीकापुर,अयोध्या । पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू ने रविवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित कोटसराय उर्मिला महाविद्यालय में एक बैठक आयोजित की। जिसमें छत्रपति शाहूजी महाराज के वंशज कमेरा समाज के युवा साथियों ने भाग लिया। इस बैठक में बब्लू ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान आमजन की समस्याओं को उठाने और उनका समाधान करने के प्रयासों को याद दिलाया। युवा साथियों ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन देने का भरपूर वादा किया। बैठक के दौरान बब्लू के समर्थन में युवा साथियों की एकजुटता को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कमेरा समाज के युवाओं का समर्थन हासिल करने के लिए पूर्व विधायक की यह रणनीति उनके राजनीतिक भविष्य के लिए काफी अहम हो सकती है। कमेरा समाज के युवाओं का समर्थन उन्हें आगामी चुनाव में काफी लाभ दिला सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button