12 अगस्त को होगा किसान पंचायत का आयोजन -आलोक राजवंशी

रिपोर्ट रियासत अली सिद्दीकी
सीतापुर । किसानों को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर 12 अगस्त को किसान पँचायत का आयोजन होगा, यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक आलोक राजवंशी ने दी श्री राजवंशी ने बताया कि जनपद में किसानों को तरह तरह की छोटी व बड़ी समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है कोई भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहा है, किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर 12 अगस्त को ग्राम शेखापुर ब्लाक हरगांव में किसान पँचायत का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान मंच व भारतीय गौ सेवा परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी व विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार राजवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष आदि वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे श्री राजवंशी ने जनपद के किसानों से अपील की करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसान बन्धु किसान पँचायत में भागीदारी दर्ज करा कर अपनी समस्याओं से मुख्य अतिथि सहित अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी को अवगत कराएं जिससे समस्याओं से निदान मिल सके ।





