उत्तर प्रदेशप्रयागराज

स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह मार्गदर्शक व प्रेरणा के स्तंभ -श्रीवास्तव

नैनी प्रयागराज १० अक्टूबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक

समाज सुधारक स्वर्गीय सरदार भूपेंद्र सिंह की 11वी पुण्यतिथि पर नैनी गुरुद्वारा संगत द्वारा सामूहिक अरदास कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही उनके निवास स्थान पर विभिन्न समाजसेवी,गंगा भक्त समाज से जुड़े हुए आदि समुदाय ने उनके नाम से रखे सभागार में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व,जीवन वृत्त पर व्याख्यान कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे उनके दरबार से कोई भी भूखा प्यासा नहीं जा सकता था हमने कई वर्ष उनके साथ बराबर बैठ कर देखा कि समाज मैं फैल रही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काफी कुछ करने का जज्बा उन में था ऐसे सामाजिक व्यक्तित्व से बराबर प्रेरणा मिलती है स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सामाजिक विचारधारा से भरे हुए व्यक्ति थे उनके साथ बैठकर व्यक्ति अपना दुख भूल जाता था क्योंकि इतने प्रेरणादायक बातें करते थे।
कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने आगे संबोधन में कहा कि उनके सामने बैठा व्यक्ति उल्लास से भर जाता था हरकीरत सिंह व पतविंदर सिंह को देखकर उनके विचारधारा व उनके व्यक्तित्व का पता चलता है।
मानस रामलीला समिति के उपाध्यक्ष राजेश थापा ने कहा कि स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के गुणों का वर्णन करना कठिन है क्योंकि सामाजिक. धार्मिक,मानव कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे l
परमिंदर सिंह बंटी ने कहा कि सामाजिक कार्य को कैसे करना है गरीबों का उत्थान कैसे हो. हम जो भी कार्य कर रहे हैं यह स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह की ही प्रेरणा और मार्गदर्शन का बदौलत सामाजिक उत्थान के कारण हमारे द्वारा संपन्न हो रहे हैंl धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह गरीबों,शोषित पीड़ित समाज के उत्थान के लिए चिंतन मगन रहते थे कि उत्थान के लिए कौन-कौन से सामाजिक कार्य किए जाएं बराबर चर्चा कर उस पर कार्य भी उन्होंने बहुत सुंदर ढंग से किए हैं जिसके कारण हम सब उन्हें याद कर गर्व महसूस कर रहे हैंl श्रद्धांजलि सभा में उनकी धर्मपत्नी दलजीत कौर ने सबका धन्यवाद किया सभा में पुत्र, पुत्रियों सहित समाज के हर वर्ग के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button