मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय प्रशिक्षण एवं क्रियान्वयन समिति की हुई बैठक

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोण्डा 11 जुलाई 2025 – मण्डलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में मंडलीय प्रशिक्षण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 की प्रशिक्षण प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ। भारत सरकार द्वारा इम्पैनल्ड नौ प्रशिक्षण संस्थानों का आरसीए योजना के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण हेतु चयन पर चर्चा की गई। उपनिदेशक पंचायतीराज ने आयुक्त की अध्यक्षता में प्रशिक्षण के कार्ययोजना की प्रस्तुतीकरण एवं उनका मूल्यांकन करते हुए संस्थाओं के चयन प्रक्रिया पूर्ण करने की चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के माध्यम से 11 प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में जरूरी सामग्री खरीद के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। उपनिदेशक पंचायतीराज ने बताया कि एजेंसियों का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर होगा। मंडलायुक्त ने कहा कि तकनीकी और कौशल विकास पंचायत सशक्तिकरण का आधार है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर संयुक्त विकास आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण गण उपस्थित रहे।




