उत्तर प्रदेशसीतापुर

मिशन शक्ति है एक वरदान, नारी का बढ़ रहा है मान

12वीं की छात्रा बनी “एक दिन की पुलिस अधीक्षक

रिपोर्ट कौशिक पाण्डेय

सीतापुर जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति पहल के तहत पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु जनपदीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।
साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला सुरक्षा, सम्मान एवम् स्वालंबन का संदेश देते हुए आज दिनांक 14.10.25 को पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करने और नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रेरणादायी पहल की गई। इस पहल के अंतर्गत आर्य कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा पूजा भारती को “एक दिन की पुलिस अधीक्षक” बनने का अवसर दिया गया। छात्रा का सम्मानपूर्वक स्वागत बुके देते हुए न केवल पुलिस अधीक्षक महोदय की कुर्सी पर बैठाया गया, बल्कि उन्हें पूरे दिन का कार्यभार भी सौंपा गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी व नोडर मिशन शक्ति) महोदय आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोंसले एवम क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी उपस्थित रही।जनपद सीतापुर पुलिस का संकल्प है कि सीतापुर पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार की सकारात्मक, नवाचारी और समाजोन्मुखी पहलों के माध्यम से बच्चों और विशेषकर बालिकाओं को सशक्त करने के प्रयास करती रहेगी। यह आयोजन एक उदाहरण है कि जब प्रशासन और समाज साथ आते हैं, तो परिवर्तन संभव होता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button