उत्तर प्रदेश

विद्युत कटौती और भ्रष्टाचार को लेकर विधायक ब्रजेश कठेरिया ने दिया धरना, कहा— नहीं सुधरी व्यवस्था तो करेंगे अधिकारियों के घरों का घेराव

उमाकांत बाथम संवाददाता मैनपुरी

किशनी (मैनपुरी)क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती, विभागीय भ्रष्टाचार और सड़कों की बदहाली को लेकर सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया गुरुवार को सैकड़ों सपाइयों के साथ किशनी तहसील पर धरने पर बैठे। चार घंटे चले इस धरने के बाद उप जिलाधिकारी को 20 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।

धरना स्थल पर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट बना हुआ है। आम जनता को फर्जी बिजली बिल थमाकर जबरन आरसी काटी जा रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। चेतावनी देते हुए विधायक ने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वह अधिकारियों के आवासों का घेराव करेंगे।

विधायक ने कहा कि तहसील समेत सभी विभागों में बिना रुपये दिए कोई काम नहीं होता। अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में कार्य कर रहे हैं। कई सड़कों की हालत इतनी खराब है कि गांवों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जनता त्रस्त है और सरकार केवल कागजों में काम दिखा रही है।

धरने के दौरान उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा, “विधायक द्वारा उठाई गई समस्याएं गंभीर हैं। प्रशासन स्तर से इनका परीक्षण कराया जाएगा और जहां सुधार की आवश्यकता होगी, वहां शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।”

इस मौके पर थाना प्रभारी ललित भाटी भी मौजूद रहे। उन्होंने धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई।

धरने के दौरान विद्युत विभाग के एसडीओ शेर सिंह व जेई विवेक कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने दोनों अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। इस पर एसडीओ ने शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया।

धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला महासचिव रामनरायन बाथम, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्यामकरन शाक्य, नगर अध्यक्ष मुकुल यादव, सुमन दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य अमित कठेरिया, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव बाबा, विपिनराज यादव, शैलेन्द्र यादव, मातादीन यादव, जगदीश यादव, योगेश कठेरिया, लालू यादव, उमाशंकर यादव, अभिलाख यादव, सत्यम कठेरिया, मुकेश प्रताप यादव, रेखा यादव,सोनू यादव प्रधान,शैलेंद्र यादव प्रधान,संतराम यादव, मनोज बाल्मीकि, संजीव सविता, चंद्रशेखर यादव, नितिन यादव, कमलेश यादव, रामबाबू सविता, अभिषेक यादव, राहुल यादव, छबीले यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button