अयोध्याउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ अयोध्या की कार्यकारिणी घोषित

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव व रमेश कुमार पाण्डेय बने उपाध्यक्ष

बलराम मौर्य /बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ (पंजीयन संख्या-10482) की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह जानकारी संघ के महामंत्री नरेंद्र कुमार ने पत्र के माध्यम से दी । जिसमें संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यकारिणी की सूची के अनुसार अयोध्या जनपद में आठ पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें रमेश चन्द्र यादव अध्यक्ष, रमेश कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष, अंकित कुमार श्रीवास्तव महामंत्री , श्रीमती साक्षी उपाध्याय मंत्री, अजय मिश्र कोषाध्यक्ष, संजीव त्रिपाठी मीडिया प्रभारी , सुनील तिवारी संगठन मंत्री , श्रीमती स्वाती श्रीवास्तव व श्रीमती कामाक्षी व संदीप पाण्डेय कार्यकारिणी सदस्य यह कार्यकारिणी संगठन के नियमों के अंतर्गत कार्य संपादित करेगी। सभी नामित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा के साथ करना होगा और एड्स नियंत्रण व जनजागरूकता जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button