उत्तर प्रदेशगोण्डा

मनकापुर पुलिस के सतत प्रयास पर 2 महीने बाद मिली खोई मोबाइल

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा। जनपद गोंडा के कोतवाली मनकापुर प्रभारी निरीक्षक व सीसी टी एन एस अनुज कुमार यादव के निरंतर पर्यवेक्षक के चलते करीब दो महीने पूर्व खोई मोबाइल पीड़ित को वापस मिली है। जिसके बाद पीड़ित ने खुशी जाहिर करते हुए तहे दिल से मनकापुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है। मिली जानकारी अनुसार विगत 8 अप्रैल 2025 को पीड़ित सुशांत तिवारी की मोबाइल बाजार से घर आते समय अंधियारी-जिगना मार्ग पर रास्ते में कहीं गुम हो गई थी। जिसको लेकर सुशांत ने स्थानीय थाने पर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मोबाइल से खुजवाने के साथ उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी।मामले में मानकपुर पुलिस के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्यवाही के क्रम में थाने के सीसी टीएन एस पद पर कार्यरत अनुज यादव को मोबाइल खोजने का दायित्व सौंपते हुए सॉफ्टवेयर, टेक्निकल प्रयासों के तहत शीघ्र बरामद करने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में अनुज यादव के निरंतर प्रयास व अभ्यस्त कार्यशैली की वजह से पीड़ित की वीवो मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के माध्यम से पता चला कि धुसवा गांव के विजय राज पुरवा में लोकेशन ट्रेस हो रहा है। जिसके बात तुरंत मोबाइल को बरामद करते हुए पीड़ित के सुपुर्द कर दिया गया।वहीं अपनी खोई हुई मोबाइल पाकर सुशांत के चेहरे पर मुस्कान चमक उठी तथा मनकापुर पुलिस समेत सीसी टी एन एस कर्मी अनुज के कार्यशैली से प्रभावित होकर धन्यवाद व्यापित किया है। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग द्वारा व्यवस्थित इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से हम लोग पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में हर एक पीड़ित के मोबाइल को खोजने में शीघ्र कार्यवाही करते हुए सुपुर्द करने का प्रयास करते हैं,जिसके क्रम में मानकपुर में खोई कई मोबाइले बरामद करके सुपुर्द किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button