उत्तर प्रदेशप्रयागराज

सिविल डिफेंस और पुलिस प्रशासन तथा आरपीएफ के सहयोग से नागपंचमी मेला संपन्न हुआ

प्रयागराज २६ जूलाई
बीके यादव/ बालजी दैनिक
दारागंज के प्राचीन मंदिर नागवासुकी मंदिर में श्रद्धालुओं/ शिव भक्तों की भयंकर भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस प्रशासन, आरपीएफ एवं सिविल डिफेंस के राजेंद्र कुमार तिवारी पोस्ट वार्डेन राजेश पाठक तथा डिप्टी पोस्ट वार्डेन काशी नाथ सोनकर के नेतृत्व में सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10 बजे तक सिविल डिफेंस के सभी स्वयं सेवक तीन पाली में मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे ।श्रावण मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि जो कि नाग पंचमी के नाम से जानी जाती है, इस दिन दारागंज स्थित प्राचीन नाग वासुकी मंदिर पर दर्शन और पूजन का विशेष महत्व है। प्रातः काल से ही दर्शनार्थियों की भीड़ मंदिर प्रांगण में आनी प्रारंभ हो गई जिन्हें सुनियोजित तरीके से महिलाओं के लिए अलग तथा पुरुषों के लिए अलग द्वार से सुरक्षित दर्शन की व्यवस्था दी गई। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तथा आरपीएफ एवं सिविल डिफेंस प्रयागराज कर्नलगंज प्रखंड पोस्ट 10 पोस्ट वार्डन राजेश पाठक अपनी टीम का उत्साह वर्धन करते रहे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुलभ सुरक्षित दर्शन कराने में प्रशासन को सहयोग के साथ श्रद्धालुओं की सहायतार्थ समर्पित रहे और पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी में लगे रहे। पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं आर पीएफ के जवान भी साथ में तैनात रहे और अपनी सेवाएं प्रदान की। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह 6:00 बजे से रात 10बजे तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक तीन पाली में ड्यूटी प्रदान की जो सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button