उत्तर प्रदेशप्रयागराज

सिविल डिफेंस कर्नलगंज प्रखंड पोस्ट 10 की आवश्यक बैठक संपन्न हुई

प्रयागराज २७ जूलाई
बीके यादव/बालजी दैनिक

सायं 5 बजे सिविल डिफेंस प्रयागराज पोस्ट 10 प्रखंड कर्नलगंज की एक आवश्यक बैठक और कार्यशाला का आयोजन मोरी स्थित श्रृंगेरी भवन में किया गया जिसका उद्देश्य नए भर्ती फायर फाइटर को सिविल डिफेंस के बारे में संक्षेप में जानकारी देना तथा प्रदेश के कोने-कोने से आए शिव भक्ति कांवरिया लोगों को कोई असुविधा न हो ऐसा सभी को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी पोस्ट वार्डन राजेश पाठक ने किया सभी अधिकारियों को तिलक लगाकर सम्मान किया गया किया। वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी ने सभी फाइटर को संबोधित करते हुए उनमें ऊर्जा भरने का काम किया चीफ वार्डन अनिल कुमार ने कहा कार्यकर्ताओं के बल से ही सिविल डिफेंस चल रहा है, पोस्ट 10 का कार्य बहुत उत्तम है । सिविल डिफेंस एक सामाजिक संस्था है । नीरज मिश्रा उप नियंत्रक सिविल डिफेंस प्रयागराज ने अपने संबोधन में सिविल डिफेंस की भूमिका के बारे में विस्तार से उपस्थित वार्डन को बताया शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था में पोस्ट 10 अग्रसर है । बैठक में प्रमुख रूप से सुधीर द्विवेदी घटना नियंत्रण अधिकारी, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी, आशीष बाजपेई की घटना नियंत्रण अधिकारी, संजीव बाजपेई,डिवीजन वार्डन आए हुए सभी अधिकारी गणों का सेक्टर वार्डनों तथा फायर फाइटर को धन्यवाद दिया । राजेश पाठक पोस्ट नंबर 10 की एक नंबर की टीम है इसको बनाए रखने में हर संभव मदद किया जाएगा।राजेश पाठक, डिप्टी पोस्ट वार्डन काशी प्रसाद सोनकर,सेक्टर वार्डन जितेन्द्र कुमार सिंह,प्रवेश त्रिपाठी,विजय कुमार सिंह,रवि शंकर शर्मा,राजू श्रीवास्तव,प्रभात कुमार मौर्य, नरेंद्र कुमार पांडे,शैलेंद्र मिश्रा, संगीता सिंह,राजेश प्रसाद,शुभम चंद्र मयंक शर्मा,गोविंद पाठक, शिवांश पाठक शुभम चौधरी, अंकित कुमार निषाद,प्रदीप कुमार कुशवाहा,डॉक्टर सीएम शुक्ला,सेल्वी वर्मा,नितेश शुक्ला, नरेंद्र पांडे,आलोक चंद्र मिश्रा, मीना निषाद,सविता सिंह,विमला देवी,मुकेश शुक्ला,राजेश शुक्ला, सनी योगेश्वर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button