उत्तर प्रदेशप्रयागराज

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय परिसर हनुमानगंज में बृहद स्तर पर “रोजगार महाकुम्भ-2025” मेले का आयोजन 12 अगस्त को

रोजगार महाकुम्भ-2025 में विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित निजी क्षेत्र की 45 से अधिक कम्पनियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग

8000 से अधिक पदों पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु की जाएगी कार्यवाही

प्रयागराज ०५ जूलाई

बीके यादव/बालजी दैनिक

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज तथा नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, हनुमानगंज, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में दिनांकः 12 जूलाई 2025 को नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय को हनुमानगंज स्थित परिसर में बृहद स्तर पर “रोजगार महाकुम्भ-2025” मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार महाकुम्भ-2025 में विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित निजी क्षेत्र की 45 से अधिक कम्पनियों द्वारा लगभग 8000 से अधिक पदों पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त मेले में हाईस्कूल उत्तीर्ण 1685 पदो पर, इण्टर उत्तीर्ण 1360 पदों पर, स्नातक उत्तीर्ण 965 पदों पर, डिप्लोमा उत्तीर्ण 550 पदों पर, आई०टी०आई० उत्तीर्ण 2880 पदों पर, बी.टेक उत्तीर्ण 210 पदों पर, एम. बी.ए. उत्तीर्ण 110 पदों पर, बी.सी.ए. उत्तीर्ण 10 पदों पर, एम.सी.ए. उत्तीर्ण 10 पदों पर, बी. फार्मा उत्तीर्ण 40 पदों पर, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 250 पदों आदि पर अभ्यर्थियों की विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही की जाएगी। जिसमें महिला एव पुरुष दोनों सम्मिलित है। उक्त मेले में न्यनूतम वेतनमान रू0 10000 से अधिकतम वेतनमान रू0 25000 तक के पद पर चयन किया जाएगा । चयन प्रक्रिया की आयु सीमा 18 वर्ष 40 वर्ष तक निर्धारित है। “रोजगार महाकुम्भ” मेले में चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों विशेषकर नोएडा, दिल्ली एन.सी.आर., गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, प्रयागराज, लखनऊ आदि शहरों में रोजगार का अवसर मिलेगा। यह जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन प्रयागराज ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button