राज्यहरियाणा

मोदी के विजय रथ को नई गति देंगे नितिन नबीन: हरियाणा CM

पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को नितिन नबीन नई गति देंगे। नितिन नबीन के पास प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव, इसका लाभ संगठन को मजबूती से मिलेगा।

उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले समय में एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने का काम किया जाएगा। एक साधारण परिवार का युवा भी इस पार्टी में ऊंचे से ऊंचा पद प्राप्त कर सकता है, नितिन नबीन सबसे बड़ा उदाहरण हैं। विपक्षी दलों में परिवारवाद का चलन है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन ने हरियाणा बीजेपी की पहली बैठक बुला ली है। नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button