उत्तर प्रदेशप्रयागराज

एनयूजे आई प्रयागराज ने नवागत जिलाधिकारी से की भेंट

प्रयागराज ११ अगस्त
बीके यादव/बालजी दैनिक

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट प्रयागराज जिला इकाई के पदाधिकारियों तथा सदस्यो ने प्रयागराज के नवागत तेज तर्रार जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से एक शिष्टाचार भेंट किया।तथा नवागत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को संगठन की ओर से गुलदस्ता तथा शुभकामना पत्र देकर प्रयागराज में स्वागत किया।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एनयूजे के सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यो से परिचय होने के बाद एक संक्षिप्त वार्ता की।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने वार्ता मे कहा कि यहां आते ही बाढ़ का सामना करना पड़ा तथा बाढ़ से निपटने में प्रयागराज के पत्रकारों विशेष रूप से नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट प्रयागराज जिला इकाई तथा समाज सेवियों का पूर्ण सहयोग
मिला । जिससे हम सब बाढ़ पीड़ितों को अच्छी व्यवस्था दे सके। मै उम्मीद करता हूं कि नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट प्रयागराज जिला इकाई से साकारात्मक खबरों को लेकर सहयोग बराबर मिलेगा।वही दूसरी ओर नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट प्रयागराज की ओर से संरक्षक पवन द्विवेदी,संरक्षक परवेज आलम,जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव,संगठन मंत्री अखिलेश शुक्ला ने खबरों को लेकर सकारात्मक सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन जिलाधिकारी को दिया। उक्त पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त किया कि जिला प्रशासन तथा एनयूजे परस्पर सहयोग करते रहेंगें।जिलाधिकारी से मिलने वालो में तथा बधाई और शुभकामना देने वालो मे पवन द्विवेदी,परवेज आलम,कुन्दन श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला,आयुष श्रीवास्तव,मनीष द्विवेदी,बी के यादव,असद कुरैशी,शनी कुमार केसरवानी,कुलदीप सिंह,मधुर दरबारी,रंजीत निषाद,इरफान खान,सौरभ कुमार,आदर्श,मो नसीम,नफीस अहमद,अशरफ अली,मो0 शकील खान,मनोज कुमार,गौरव त्रिपाठी,पवन देव, शितला प्रसाद तिवारी,जितेन्द्र कुमार सिंह,शिवजी मालवीय, आनन्द श्रीवास्तव,अमीत श्रीवास्तव,सत्यम कुमार निषाद, शेखर आदर्श,राकेश कुमार पाल, शहनवाज अहमद,मो औसाफ, भाल चद्रं पान्डेय तथा अन्य सदस्य ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button