उत्तर प्रदेशसीतापुर

झोलाछाप डॉक्टर चला रहे नर्सिंग होम

आईपीडी सस्पेंड होने के बावजूद होते रहे ऑपरेशन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर सिटी के नवीन चौक से रामकोट रोड स्थित तुलसी नर्सिंग होम जिसका पूरी तरीके से झोलाछाप डॉक्टर संचालन करते है वही प्रचार प्रसार में संचालिका दीक्षा दीक्षित जो कि जेएनएम का कोर्स किए है उनके द्वारा स्वयं को स्त्री रोग विशेषज्ञ लिख प्रचार प्रसार कर मरीजों को भ्रमित करके निजी अस्पताल में भर्ती कर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इलाज करवाती है वही पूर्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया था जिसमें कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था जिसको लेकर आला अधिकारियों द्वारा अस्पताला की आईपीडी सस्पेंड की गई थी मगर लगातार हॉस्पिटल में ऑपरेशन व मरीजों की भर्ती जारी रही क्या स्वास्थ्य विभाग महकमे के द्वारा तुलसी नर्सिंग होम को पुनः दुबारा देखा ही नहीं गया क्या उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं ऐसी ही रहेगी जबकि स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर व निजी चिकित्सालयों में कई बदलाव किए है जिससे जनता को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिल सके मगर सीतापुर जनपद में इसी तरीके से काफी हॉस्पिटल संचालित किए जा रहे है वही जब इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ मनोज देशमणि से बात की गई तो जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही का आश्वाशन दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button