“यूनियन बैंक, खैराबाद के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बढ़ाया उनका हौसला “

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शाखा खैराबाद, जनपद सीतापुर के उप शाखा प्रबंधक नमन वर्मा और क्षेत्राधिकारी (फील्ड ऑफिसर) गौरव ने श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, लोनियानपुरवा, जनपद सीतापुर के खिलाड़ियों चांदनी, सुगंधी, आदर्शनी और शगुन को उनके खेल से प्रभावित होकर बैडमिंटन रैकेट और शटल कॉक प्रदान कर पुरस्कृत किया तथा उनका हौसला बढ़ाया।
बताते चले कि इस विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा चांदनी ने युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग सत्र 2024-2025 जिसका आयोजन झांसी में किया गया था जूनियर बालिका वर्ग एकल (बैडमिंटन) में स्वर्ण पदक तथा इसी विद्यालय की छात्रा सुगंधी ने जूनियर बालिका वर्ग युगल (बैडमिंटन) मुकाबले में अपनी पार्टनर चांदनी के साथ मिलकर रजत पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने जनपद का नाम प्रदेश प्रदेश स्तर पर रोशन किया।
यही नहीं चांदनी और सुगंधी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित माध्यमिक खेलों में सत्र 2024-2025 में आयोजित जनपद स्तरीय तथा मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्गों में सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सत्र 2024 2025 में जिसका आयोजन प्रयागराज में किया गया था में अपने जनपद का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
चारों ही खिलाड़ी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक/क्रीड़ा प्रभारी डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी के दिशा निर्देशन में बैडमिंटन खेल की बारीकियां सीख रही है। विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी द्वारा इन सभी खिलाड़ियों को तरणताल स्थित बहुउद्देशीय हॉल में प्रतिदिन प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है तथा इन सभी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में आने वाले व्ययों को भी वहन किया जाता है।
अंत में दोनों ही अधिकारियों द्वारा आगे भी इन सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों की हर संभव मदद करने का आश्वाशन प्रदान किया गया।





