उत्तर प्रदेशबरेली

पुलिस ने गौकशी के मामले में मुठभेड़, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बरेली थाना विशारतगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने गौकशी मामले में तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाकिर, इमरान पेप्सी और अनीस उर्फ़ अन्नी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 2 तमंचे 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 5 खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल व गौवध में प्रयुक्त प्लास्टिक का कट्टा व रस्सी बरामद की है। सीओ नितिन श्रीवास्तव ने बताया 20 नवंबर को अलीगंज विशारतगंज बॉर्डर पर केला फैक्ट्री के पास गौकशी की घटना हुई थी, जिसमें अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। घटना के अनावरण के लिए सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम लगाई गई थी। 30 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि वही आरोपी फिर से घटना की तैयारी में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने गौकशी की घटनाओं को स्वीकार किया और बताया कि वे आवारा पशुओं को पकड़कर जंगल में वध करते थे। अभियुक्तों के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button