उत्तर प्रदेशसीतापुर

जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस एवं विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के शुभारम्भ के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं स्वयं सेवी संगठन पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने परिवार नियोजन के सम्बन्ध में व्यापक जन जागरुकता प्रसारित किए जाने के उद्देश्य से पोस्टर, लघुफिल्म आदि का अनावरण किया तथा जागरूकता वैन भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता वैन के माध्यम से जनपद के लगभग 150 गावों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर ‘इतनी भी क्या जल्दी है‘ विषयक कार्यशाला भी आयोजित की गयी जिसमें उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा परिवार नियोजन के लाभ, उपायों आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
‎कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी जागरूक हों। अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन लाना है, जिससे लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके। इसलिए अभियान के दौरान व्यापक जन जागरूकता की जायेगी। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा की गयी पहल की भी जिलाधिकारी ने सराहना की।
‎इस अवसर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसंख्या नियंत्रण के सम्बन्ध में गठित डिस्ट्रिक्ट वर्किंग ग्रुप की प्रथम बैठक भी आयोजित की गयी, जिसमें सभी सम्बंधित सदस्यों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के विषय जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट वर्किंग ग्रुप के सभी सदस्य पूर्ण निष्ठा से कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

‎इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
‎‎मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्भव अभियान की बैठक सम्पन्न
‎ मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्भव अभियान 5.0 के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि समय से फीडिंग का कार्य कराया जाये, यह अभियान कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण एवं उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, जो आगामी 30 सितम्बर तक चलेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की जांच समय से की जाये तथा उनके उपचार हेतु प्रबंध किया जाये।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button