सावन में सुरक्षा और सहायता को नागरिक सुरक्षा कोर, प्रयागराज मुस्तैद

प्रयागराज १५ जूलाई
बीके यादव/बालजी दैनिक
भगवान शंकर की आराधना को समर्पित पवित्र श्रावण मास में कांवरिया भक्तों और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक आदेश के क्रम में नागरिक सुरक्षा प्रयागराज स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग करते हुए अपनी पोस्ट की टीम के साथ घाटों और मंदिरों पर मुस्तैद दिखे। नगर निगम प्रयागराज जोन 4 दारागंज के नए जोनल अधिकारी विकास सेन ने गत सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से सफाई और स्वास्थ्य शिविर द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम के आवश्यक निर्देश दिए।मशीनों द्वारा दवा का छिड़काव कराया। नागरिक सुरक्षा प्रयागराज के डिप्टी डिवीजनल वार्डन नगर राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी और पोस्ट 10 प्रखण्ड कर्नलगंज के पोस्ट वार्डन राजेश पाठक ने विकास सेन से वार्ता कर स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया और अपनी टीम से परिचय कराया जो पूरे श्रावण मास ड्यूटी पर रहेगी ।इस क्रम में विकास सेन,रंजन कुमार श्रीवास्तव (नगर निगम अधिकारी), राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी, राजेश पाठक, काशीनाथ सोनकर,जितेंद्र कुमार सिंह,नरेंद्र पाण्डेय,सर्वेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश शैलेंद्र,प्रभात कुमार मौर्य,त्रिभुवन विश्वकर्मा,नीतेश शुक्ला,सचिन यादव,शिशिर श्रीवास्तव,सरिता यादव,सुजीत साहू,आकाश कुशवाहा, के के पाठक, शुभम चंद्रा,सनी योगेश्वर, आदर्श चौरसिया,सुनील मौर्य, अरविंद कुमार, शुभम सैनी और साथी उपस्थित रहे।





