जनसेवा ही सच्ची मानवता की मिशाल – डॉ मनीष राय

सेवा के प्रथम रविवार पर हुआ कंबल का वितरण
बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। जिले में शीतलहर का शुरुवात हो चुका है जिसे देखते सामाजिक संस्था राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन ने प्रत्येक रविवार को जरूरतमंदो को चिन्हित करके कंबल वितरण का संकल्प लिया है।
सेवा के प्रथम रविवार को अयोध्या के बिभिन्न घाटों पर खुले आसमान के नीचे रहने वाले जरुरत मंदो में 50 कंबल वितरण किया गया।
जरूरतमंदो को प्रथम कंबल प्रदान कर सेवारत चिकित्सक डॉ मनीष राय जी ने इस मुहीम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि जन सेवा ही सच्ची मानवता है। जन व समाजसेवा के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया कि पिछले पांच सालों से ठंड के समय प्रत्येक रविवार को जरूरतमंदो में कंबल वितरण किया जा रहा है। जन सहयोग से अभी तक हजारों लोगों को कंबल दिया जा चुका है। कंबल वितरण में पत्रकार स्कन्द दास,पल्लवी वर्मा,अनुराधा मौर्या,विनय तिवारी, व अन्य का सराहनीय योगदान रहा।





