
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी 2026 का कार्यक्रम जारी करेंगे। पंजाब सरकार पहली बार इसकी मेजबानी कर रही है। पुरुष हॉकी टीमों की इस चैंपियन ट्रॉफी के मुकाबले मोहाली और जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।
ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम मोहाली में इसकी घोषणा की जाएगी। एशियाई खेल 3-4 अक्तूबर को समाप्त होंगे और शानदार प्रदर्शन करने वाली शीर्ष छह हॉकी टीमें एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगी। पिछले काफी समय इसके लिए सूबे में बैठकों और तैयारियों का दौर चल रहा है।

