उत्तर प्रदेशप्रयागराज

ऑपरेशन “नन्हें फ़रिश्ते” के तहत रेलवे सुरक्षा बल कानपुर सेंट्रल द्वारा 03 नाबालिग लड़कियों को चाइल्ड लाइन को सुरक्षित किया गया सुपुर्द

प्रयागराज दिनांक : 04.09.2025
बीके यादव/बालजी दैनिक

दिनांक 04 सितम्बर, 2025 को ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल कानपुर सेंट्रल की टीम ने गश्त के दौरान कैंट साइड सर्कुलेटिंग एरिया में 03 नाबालिग लड़कियों को अकेले घूमते हुए पाया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दिनांक 03 सितम्बर 2025 को बिना बताए घर से निकल आई थीं ।

लड़कियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर लाकर बात की गई, जिसमें उन्होंने अपना नाम और जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार बताया.
घटना की जानकारी तत्काल चाइल्ड लाइन कानपुर को दी गई। सूचना पर चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर श्री गौरव सचान एवं महिला स्टाफ सुश्री सूचि अवस्थी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर पहुंचे। उन्होंने तीनों नाबालिग लड़कियों की काउंसलिंग की एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। तत्पश्चात लड़कियों को विधिवत कार्यवाही कर चाइल्ड लाइन, कानपुर को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल, कानपुर सेंट्रल की यह त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं कल्याण के प्रति रेलवे प्रशासन की प्रतिबद्धता और उत्तरदायित्व को दर्शाती है। यह कदम रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता एवं मानवीय दृष्टिकोण का उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button