अयोध्याउत्तर प्रदेश

दुर्लभ श्रेणि के ब्लड मैन आकाश गुप्ता ने चंडीगढ़ में किया रक्तदान

आठ राज्यों में कर चुके हैँ कुल 53 बार रक्तदान

बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। देश के सभी राज्यों में रक्तदान के लिए संकल्पित जिले के ब्लड मैन आकाश गुप्ता ने पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ पहुंचकर पीजीआई हॉस्पिटल में अपना 53वां रक्तदान कर महादानी बने। इन्होने इसके पूर्व में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल,और हरियाणा में भी ब्लड डोनेट कर चुके हैँ। रेयर ग्रुप बी निगेटिव के रक्तदाता आकाश गुप्ता ने बताया की पूरे देश में रक्त संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से सभी राज्यों में रक्तदान करने का संकल्प लिया हु और इसी क्रम में अभी तक आठ राज्यों में कुल 53 बार रक्तदान कर चुका हु और रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाना ही मेरे जीवन का मूल उद्देश्य हैँ। आगे उन्होंने कहा कि जन सेवा की प्रेरणा हमें स्व पिता कृष्णा लाल गुप्ता जी से विरासत में मिला हुआ हैँ जिनकी हत्या आतंवादियों द्वारा 12 अप्रेल 1991 में पंजाब में कर दी गयी थी। ज्ञातव्य हो कि उच्च शिक्षित आकाश गुप्ता का मूल नाम शीतला प्रसाद गुप्ता हैँ जो राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हैँ। इन्होने सन 2016 से संस्था के बैनर तले अभी तक 170 से ज्यादा रक्तदान शिविर लगाकर करीब दस हजार से ज्यादा मरीजों को ब्लड मुहैया करा चुके हैँ। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हे वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड लंदन सहित देश के करीब दस राज्यों में सम्मानित भी किया जा चुका हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button