राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी गृह संपर्क अभियान गोंडा जिले में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे व्यापक गृह संपर्क अभियान का गुरुवार से गोंडा नगर सहित जिले के सभी खंडों में विधिवत शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 20 नवम्बर 2025 से21 दिसंबर 2025 तक चलेगा ।
राजेश कुमार जायसवाल /बालजी दैनिक
नगर में अभियान का आरंभ दुःख हरणनाथ मंदिर में प्रथम पत्रक अर्पित कर किया गया। गोंडा नगर,करनैलगंज नगर,करनैलगंज खंड, परसपुर खण्ड,हलधरमऊ खण्ड,झंझरी खण्ड,पंडरी कृपाल खण्ड,मुजेहना खण्ड,इटियाथोक खण्ड,रुपईडीह खण्ड कटरा खण्ड,कटरा,धानेपुर नगर/खंड में भी गुरुवार से अभियान प्रारंभ हो गया। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संघ का स्नेह, सेवा,
राष्ट्रभाव और संगठन का संदेश पहुँचाना है। एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक घर-घर जाकर भारतमाता का चित्र तथा संघ के 100 वर्षों की यात्रा से जुड़े सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक अनुशासन और सेवा कार्यों से संबंधित संदेशों की स्मृति पुस्तिका भेंट करेंगे। अभियान के माध्यम से समाज में सद्भाव, सुरक्षा और संगठन की भावना प्रबल करने का लक्ष्य है। जिला संघ चालक श्री श्रीमान , जिला कार्यवाह अश्वनी, जिला प्रचारक सतीश, जिला ,सह जिला कार्यवाह रणविजय सिंह,नगर संघचालक डा राजेंद्र पाठक, नगर कार्यवाह बी एन सिंह, नगर प्रचारक अमित, समस्त कार्यकर्ता रहे।





