उत्तर प्रदेशगोण्डा

छात्र को बंधक बनाकर चाकू के नोक पर घर में की लूट पाट

उमेश मिश्रा
बी न्यूज दैनिक

कौड़िया बाजार गोंडा । कौड़िया थाना क्षेत्र के कटुवा नाला में बुधवार रात चोरों ने छात्र को बंधक बनाकर चाकू के नोक पर घर में लूट पाट की। छात्र के विरोध करने पर उसे चाकू मार दी तथा सामान लेकर भाग गए। जिसकी सूचना छात्र रितेश सिंह ने पुलिस को दी।
कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटुवा नाला के निवासी हरीश सिंह के परिवार के लोग रात को खा पीकर छत पर सो गए और घर में छात्र रितेश सिंह व दूसरे कमरे में छात्रा शिवानी उर्फ गौरी सिंह लेटी हुई थी। नकाब पोश चोरो ने घर में घुसकर लूटपाट कर रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे छात्र रितेश सिंह की आंख खुली और उठने का प्रयास किया तभी कमरा में मौजूद दो चोरो ने चाकू के नोक पर चुप रहने की बात कही। और सामान लूटकर घर से निकलने लगे तो रितेश सिंह ने चोरो से लड़ने का प्रयास किया। जिस पर चोरों ने उसे चाकू मारते हुए उसे साड़ी से हाथ पर वह मुंह बांध दिया और घर में रखा पांच पायल ,आठ बिछिया, सोने की 6 अंगूठी, एक चैन, तीन नाक की कील, एक मंगलसूत्र , एक टाइटन घड़ी₹3000 नगद व लाखों के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए । जिसकी सूचना रितेश सिंह ने पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच व पड़ताल में जुटी।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कटुवा नाला में एक घर में चोरी की सूचना मिली है। शीघ्र ही मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button