उत्तर प्रदेशसीतापुर
08 घंटे के अन्दर हत्या की घटना का पुलिस टीम द्वारा किया गया खुलासा

04 अभियुक्त किए गिरफ्तार
रिपोर्ट कौशिक पाण्डेय
सीतापुर जनपद में आज सुबह थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बटसगंज रोड पर बोलेरो गाड़ी में एक शव मिला जिसकी सूचना के बाद पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जाने लगी वही
पुलिस टीम द्वारा संकलित साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता 1. आशीष कुमार 2.रुपम भारती 3.अनुज मिश्रा 4.मुस्कान पत्नी आशीष कुमार को बाल्दा रोड कालोनी निकट मस्जिद के पास से समय 16.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। बता दे आज सुबह करीब 08.00 बजे थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जिला अस्पताल के बगल में सफेद रंग की बोलेरो UP 34 AB 6270 में पिछली सीट पर एक आदमी का शव मिला था, सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था एवम् प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 188/25 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत करते हुए घटना में सलिंप्त सभी 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर एक अदद आला कत्ल डंडा, त्रिशूल टूटा हुआ तीन टुकड़े में पीतल तथा मृतक का मोबाइल व उसका हाफ पैंट बरामद किया गया है। अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ शिवा एवं मृतक जितेन्द्र पासी उर्फ अमित कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष के बीच में आपत्तिजनक चैट जरिये व्हाट्सएप हो रही थी जो अभियुक्त के फोन में मिली है। उन्हीं आपत्तिजनक चैट के क्रम में मृतक जितेन्द्र अभियुक्त आशीष कुमार से मिलने यहां पर आया था जिसमें किसी बात पर इन लोगों के मध्य कहासुनी हो गयी। आशीष तथा आशीष की पत्नी मुस्कान, रुपम और अनुज द्वारा जितेन्द्र के साथ मारपीट की गयी, जिससे जितेन्द्र को गम्भीर चोटें आयी। मृतक जितेन्द्र को आशीष व उसकी पत्नी मुस्कान के कहने पर रुपम और अनुज द्वारा मृतक की बोलेरो में बैठाकर वापस आशीष के घर छोड़कर चले गये । साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।




