उत्तर प्रदेशप्रयागराज
रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन क्लब द्वारा खाद्य सामग्री एवं नित्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण

प्रयागराज
शुक्रवार दिनांक 9 मई को ताराचंद संस्थान, एलेनगंज, प्रयागराज में रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन क्लब द्वारा खाद्यान्न एवं स्नैक्स का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों को
50 किलोग्राम आटा
60 किलोग्राम चावल
बड़ी मात्रा में बिस्किट एवं अन्य स्नैक्स,दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं
कुछ आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सहायता पहुंचाना और उनकी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति करना था। रोटरी क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इस कार्य को सफल बनाया। रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन क्लब समय-समय पर इसी प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर राधा सक्सेना मनु सक्सेना विनय गोयल आशीष चौधरी आदि उपस्थित रहे।





