सनोज मिश्रा को सुशासन समिति के संयोजक पद पर किया गया नियुक्त

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर जनपद में समाज में सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को सशक्त करने के उद्देश्य से सीतापुर सुशासन समिति का औपचारिक गठन किया गया। इस समिति के संयोजक पद की जिम्मेदारी सनोज मिश्रा को सौंपी गई है, जो वर्षों से समाज सेवा, प्रशासनिक सहयोग और जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
समिति में ऐसे 11 विशिष्ट जनों को शामिल किया जाएगा। जो सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और चारित्रिक दृष्टि से उत्कृष्ट पहचान रखते हैं। समिति की प्राथमिकता ऐसे लोगों को साथ लाना है जो समाज को दिशा देने में सक्षम हों और प्रशासन के साथ मिलकर सुशासन की परिकल्पना को धरातल पर उतार सकें।
पूर्व डीजी एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. सूर्यकुमार (उत्तर प्रदेश पुलिस) सुशासन केंद्र व राज्य के संयोजक के मार्गदर्शन में गठित इस समिति का उद्देश्य न सिर्फ प्रशासनिक तंत्र को सहयोग देना है, बल्कि जनमानस में न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना को सशक्त करना भी है।





