अयोध्याउत्तर प्रदेश

सपाईयों ने साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर एच बी सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l समाजवादी पार्टी महानगर ने साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर एच बी सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा डॉ एच बी सिंह के निधन से समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है जिसकी क्षति पूर्ति संभव नहीं है l महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा डॉ एच बी सिंह समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष रहे उन्होंने कहा उनके निधन से पार्टी को बहुत बहुत बड़ी क्षति हुई है महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामीद जाफर मीसम, प्रदेश सचिव राम अचल यादव उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, संजय सिंह, जगन्नाथ यादव, केशव रामकोरी, नूर बाबू, शाहबाज लकी आदि लोग मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button