एसएसडी इंटर कॉलेज, द्वारिका मुशहरी में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा


वशिष्ठ मौर्या/बालजी हिन्दी दैनिक
देवरिया l द्वारिका मुसहरी स्थित एसएसडी इंटर कॉलेज परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक व सद्बुद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक मिथिलेश कुशवाहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि
“सरस्वती पूजा विद्या, संस्कार और अनुशासन का प्रतीक है। इससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति श्रद्धा और एकाग्रता बढ़ती है। विद्यालय का उद्देश्य है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, ताकि वे ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी ग्रहण कर सकें।” पूजन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, भक्ति और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे शिक्षक उपस्थित रहे आरती कुशवाहा सुमन कुशवाहा. समा. अमीषा सिंह . विनय सिंह . प्रबंधक प्रमोद राव उपस्थित रहे l





