राम जानकी मंदिर में सावन मेला का आयोजन, महिलाओं और बच्चों ने भरपूर आनंद लिया

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोंडा। जनपद स्थित रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में सावन महोत्सव के अवसर पर सावन मेला का आयोजन जागृति महिला मंडल द्वारा किया गया। मेला का शुभारंभ श्री गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित के साथ हुआ। मेले में विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए थे, जिनमें खाने-पीने के स्टाल, लक की चूड़ियां, बेडशीट, ज्वैलरी, शूटिंग साड़ियां, लड्डू गोपाल के पोशाक और राखियां शामिल थीं। महिलाओं और बच्चों ने भारी मात्रा में खरीदारी की और मेले का भरपूर आनंद लिया। मेले में बच्चों के लिए झूला, सेल्फी प्वाइंट और रंग-बिरंगी सजावट की गई थी। इसके अलावा, बच्चों के लिए बैलून गेम का आयोजन भी किया गया, जिसमें 15 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। मेले के आयोजन में मेला संयोजक सीमा अग्रवाल, मेला प्रभारी कविता अग्रवाल और मेला टीम की महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।





