नियुक्त वाहन चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण के लिए ग्रीष्मकालीन वर्दी हेतु सिल्ड बंद निविदाये 03 नवंबर 2025 तक

प्रयागराज २५ अक्टूबर
अध्यक्ष क्रय समिति/विशेष न्यायाधीश, ई०सी०एक्ट, प्रयागराज राहुल सिंह-I ने बताया है कि जनपद न्यायालय, प्रयागराज में नियुक्त वाहन चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण के लिए ग्रीष्मकालीन वर्दी क्रमशः पुरुष कर्मियों हेतु 02 पैण्ट टेरीकाट (शूटिंग कपडे में), 04 बुशर्ट पूरी बांह-टेरीकाट (शूटिंग कपडे में) एवं महिला कर्मियों हेतु 02 साडी टेरीकाट, 02 ब्लाउज टेरीकाट एवं 02 पेटीकोट सूती सिली हुई तथा 02 साफा 18 मीटर प्रति (सूती कपडे में), की आपूर्ति के सम्बन्ध में उ०प्र० खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से प्रमाणित संस्थाओं, उ०प्र० राज्य हथकरघा निगम, यूपिका एवं उ०प्र० निर्यात निगम में अधिकृत एवं पंजीकृत डीलर जो ब्लैक लिस्टेड न हों, से सील्ड बन्द निविदायें दिनांक 03.11.2025 अपरान्ह 4.30 बजे तक आमंत्रित की जाती हैं। भरी हुई निविदायें, केन्द्रीय नजारत, जनपद न्यायालय, प्रयागराज में जरिये डाक/व्यक्तिगत रुप से प्रस्तुत की जा सकती हैं। निविदा प्रपत्र में वर्दी की दर (समस्त व्यय एवं कर सहित) के साथ वर्दी का नमूना संलग्न करना एवं आपूर्ति का स्पष्ट उल्लेख किया जाना अनिवार्य है। प्राप्त निविदायें उक्त दिनांक को सायं 5.00 बजे क्रय समिति के समक्ष खोली जायेंगी। नियत तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त निविदा के सम्बन्ध में कोई विचार नहीं किया जायेगा। निविदा पर विचार करने का पूर्ण अधिकार मांगकर्ता के पास सुरक्षित है।





