अयोध्याउत्तर प्रदेश

प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में छात्रों का चयन संस्थान की शैक्षिक प्रतिबद्धता का द्योतक: प्रो एस एस मिश्र

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईइटी) के तहत संचालित विभिन्न ब्रांचो के छात्रों का चयन प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ग्रैजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर हुआ। इनमें क्रमशः इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 19 छात्र, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीन छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 10 छात्रों का चयन टोयोटा मोटर्स कंपनी लिमिटेड गुजरात में हुआ। इसी क्रम में छात्राओं में नेहा वर्मा, स्वाति श्रीवास्तव सिविल इंजीनियरिंग, नीतू मौर्य, सलोनी अस्थाना, शेफाली इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, शिवानी मनोरमा, निशा यादव अनन्या खरे, सौम्या एवं रंजन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा का चयन हनोन क्लाइमेट सिस्टम लिमिटेड, भिवानी राजस्थान में हुआ है। इस प्रकार कुल 13 छात्राओं सहित संस्थान के कुल 45 छात्रों का प्लेसमेंट बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ जो संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के क्रम में है। आईटी के निदेशक प्रो एस एस मिश्र ने बताया कुलपति कर्नल डॉ बिजेंद्र सिंह के विशेष निर्देशन में साक्षात्कार का आयोजन कराया गया था। टोयोटा मोटर एवं हनोंन कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में साक्षात्कार किया गया था। प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में छात्रों का चयन शिक्षकों एवं संस्थान की शैक्षिक प्रतिबद्धता का द्योतक है। प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. बृजेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में साक्षात्कार का आयोजन कराया गया था। इसके पूर्व मैकेनिकल इंजीनियरिंग के12 छात्रों का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हो चुका है। छात्रों की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह एवं कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी है। संस्थान के सभी शिक्षकों ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button